Breaking News

Akhand Bharat

प्रधान के दादा के निधन पर शोक

 


रेवती - बलिया:स्थानीय ब्लाक के विसुनपुरा के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के महामंत्री अर्जुन चौहान के 92 वर्षीय दादा इन्द्रदेव चौहान का सोमवार की रात्रि में निधन हो गया। उनके निधन पर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

 मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुकुम छपरा गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र योगेन्द्र चौहान ने दिया।

    इस दौरान जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य कौशल सिंह, हरेन्द्र पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, पूर्व प्रधान गायघाट कुशजी सिंह, विरेन्द्र सिंह,जंगली चौहान, विक्की सिंह, रीगन सिंह, विश्वामित्र पाण्डेय,अजय वर्मा, अनूप ओझा,सकेन राजभर, राजन केशरी, शुभम,सौरभ सहित बड़ी संख्या में ग्राम तथा क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments