Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें अपना राशिफल, बरतें कुछ सावधानी


 




🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 01/02/ 2023

🚩 दिन --    बुधवार    /  एकादशी  तिथि, शुक्ल पक्ष, माघ मास 🚩

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ तृतीयोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्रीभगवानुवाच 🙏

श्लोक 👉 श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्। स्वधर्म निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥

(गी0/03/35)

अर्थ 👉  अच्छी तरह आचरणमें लाये हुए दूसरेके धर्म से गुणोंकी कमीवाला अपना धर्म श्रेष्ठ है। अपने धर्म में तो मरना भी कल्याणकारक है और दूसरेका धर्म भायको देनेवाला है।

🙏🙏आग्रह 🙏🙏 

धर्मो रक्षति रक्षितः 

धर्म की रक्षा करने पर रक्षा करने वाले की धर्म रक्षा करता है।

हम अपने धर्म की बुराई नही सुनेंगे और दूसरे धर्म की प्रसंशा भी नही करेंगे (संकल्प लें )

 मंत्र 👉ऊँ  ह्रीं बटुकाय  आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ फट् |

इस मंत्र का जप सुबह व शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 108बार जप करें तो भैरव बाबा आपके परिवार की रक्षा अवश्य करेंगे इसमें कोई संदेह नही है।

🕉️ तिथि -- एकादशी 14:04 तक तत्पश्चात  द्वादशी 

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष 

☸️ नक्षत्र ----  मृगशिरा 27:23 तक तत्पश्चात  आर्द्रा 

☸️ करण ---- विष्टिभद्र 14:04 तक

☸️करण ---- बव 27:15 तक

🕉️ योग ------ एन्द्र 11:27 तक तत्पश्चात   वैधृति 

☸️ वार ------ बुधवार    

 ☸️मास ------- माघ मास

☸️चन्द्र राशि ---- वृष 

☸️सूर्य राशि ----- मकर

☸️ऋतु  --------- शिशिर

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- नल

☸️विक्रम संवत  --------2079

☸️शाके --------1944

☸️कलियुगाब्द -------5124

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞

06:52

🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:48

☸️दिनमान ------ 10:55

☸️रात्रिमान ---------- 13:05

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 28:25

☸चन्द्रोदय 🌙---  13:54

    🌷🌷लग्न मकर  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मकर -- 17:40°-- श्रवण 

चन्द्र -- वृष --- 25:46°--   मृगशिरा 

मंगल --- वृष -- 16:06°-- रोहिणी 

बुध -- धनु --- 22:47°-- पू०षाढा़ 

गुरु -- मीन --- 11:53°-- उ०भाद्रपद

शुक्र--- कुम्भ --- 11:55°-- शतभिषा 

शनि-- कुम्भ ---01:40°--धनिष्ठा

राहु --मेष --14:32°-- भरणी 

केतु --- तुला 14:32°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर ) 12:20 से 13:42 तक अशुभकारक 

यमकाल 08:14 से 09:36 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 10:58 से 12:20 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:58 से 12:41 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

11+04+1 = 16 भागे 4 शेष 00 लोक में पृथ्वीहवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

11+11+5= 27 भागे 7 शेष 06 क्रिडा़यां ,, अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                                           बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो धनिया अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते हैं,, बुधवार को दक्षिण  दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु   मध्याह्न काल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

बुधवार   को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए,,, क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 🌿                                                                                                                                                           

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿।                                             

आज एकादशी तिथि है तथा एकादशी  तिथि में चावल🍚, लोबिया, मूंग की दाल, अंकुरित मूंग, व सोयाबीन का सेवन वर्जित है,,,क्योंकि  ऐसा करने से संतान का नाश होता है।  🌿                    🕉️एकादशी व्रत आज यानी बुधवार को🕉️                                                                                                                                                                                                                                                                                                              

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏                                                  मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है।  अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी - जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।

मिथुन राशि>>  का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा

आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा।  कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

कर्क राशि>>  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

सिंह राशि >>  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए।  अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। 

कन्या राशि>>  टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों को महसूस कर सकते हैं।

तुला राशि>>  रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो।  नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। सावधान रहें,  अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

धनु राशि>>  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा।  लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।

मकर राशि>>  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।

कुम्भ राशि>>  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ।  आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी।

मीन राशि>>  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

  अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞

No comments