Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आधुनिक भारत के महान विचारक व प्रचारक थे स्वामी विवेकानंद जी :- दयाशंकर सिंह


 

बलिया:- नेहरू युवा केंद्र बलिया व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में  मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा टाउन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रविंद्र नाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया।

उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी को देशभक्त संत के रूप में माना जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र वादी पथ पर अग्रसर हो रहे प्रत्येक युवा के लिए स्वामी जी के विचार  प्रेरणा के पुंज है।  ये आधुनिक भारत के महान विचारक और प्रचारक थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टाउन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ रविंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करके ही हम वैभवशाली भारत का निर्माण कर सकते हैं।

स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रविंद्र मोहन ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉक्टर साहब दुबे, डॉक्टर अनिल सिंह ,डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, डॉक्टर निशा राघव, नवीन सिंह नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय गुप्तेश्वर प्रसाद, कुमार अभिषेक, नंदिनी सिंह, वर्धन पाठक ,ओंकार नाथ सिंह, मंटू साहनी, निशा रंजीत आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला प्रशिक्षक नितेश पाठक ने किया।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments