Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



 

मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के ऐलासगढ़ में सोमवार की देर रात 20 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मंगलवार की सुबह नवविवाहिता की आहट न पाकर परिजन जब उसके घर में घुसे तो फंदे से शव लटका देख दंग रह गए। शव को नीचे उतारा व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के दादा ने सास, ससुर, पति, देवर व जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कारवाई में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि बांसडीह कोतवाली के केवटलिया कला निवासी हरेन्द्र साहनी की पुत्री उर्मिला 20 वर्ष की शादी 15 फरवरी 2022 को मनियर थाना के ऐलासगढ़ निवासी जयराम साहनी के पुत्र चंदन साहनी के साथ हुई थी। मृतका उर्मिला के दादा रामेश्वर साहनी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि मेरी पौत्री की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक व पैसा के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। जिससे लेकर हमेशा पौत्री से विवाद होता रहता था। दहेज के लिए मेरी पौत्री को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका के दादा के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिह ने बताया कि पाँच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना जारी है।


रिपोर्ट प्रदीप कुमार तिवारी

No comments