Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने इन राशि वालों के लिए खुशियों भरा सौगात लेकर आएगा आज का दिन

 




🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग.   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 09/01/ 2023

🚩 दिन --    सोमवार /  द्वितीया तिथि, कृष्ण पक्ष, माघ मास 🚩

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ तृतीयोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्रीभगवानुवाच 🙏

श्लोक 👉 यज्ञार्थात्कर्मणोऽन्यत्र लोकोऽयं कर्मबन्धनः। तदर्थं कर्म कौन्तेय मुक्तसङ्गः समाचर॥

(गी0/03/09)

अर्थ 👉 यज्ञ (कर्तव्य-पालन)-के लिये किये जानेवाले कर्मोंसे अन्यत्र (अपने लिए किए जानेवाले) कर्मोंमें लगा हुआ यह मनुष्य-समुदाय कर्मोंसे बँधता है; इसलिए हे कुन्तीनन्दन! तू आसक्तिरहित होकर उस यज्ञके लिए ही कर्तव्य- कर्म कर।

🙏🙏आग्रह 🙏🙏 

धर्मो रक्षति रक्षितः 

धर्म की रक्षा करने पर रक्षा करने वाले की धर्म रक्षा करता है।

हम अपने धर्म की बुराई नही सुनेंगे और दूसरे धर्म की प्रसंशा भी नही करेंगे (संकल्प लें )

 मंत्र 👉ऊँ  ह्रीं बटुकाय  आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ फट् |

इस मंत्र का जप सुबह व शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाकर कम से कम 108बार जप करें तो भैरव बाबा आपके परिवार की रक्षा अवश्य करेंगे इसमें कोई संदेह नही है।

🕉️ तिथि -- द्वितीया 09:42 तक तत्पश्चात  तृतीया 

☸️  पक्ष ---------- कृष्ण पक्ष 

☸️ नक्षत्र ---- आश्लेषा अहोरात्र 

☸️करण ---- गर 09:42 तक

☸️करण ---- वणिज 22:58 तक

🕉️ योग ------ विश्कुम्भ 10:30 तक तत्पश्चात प्रीति 

☸️ वार ------  सोमवार 

 ☸️मास ------- माघ मास

☸️चन्द्र राशि ---- कर्क 

☸️सूर्य राशि ----- धनु 

☸️ऋतु  --------- हेमन्त 

☸️आयन --------- दक्षिणायण (उत्तर गोल )

☸️ संवत्सर  -------- नल

☸️विक्रम संवत  --------2079

☸️शाके --------1944

☸️कलियुगाब्द -------5124

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞

06:56

🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:30

☸️दिनमान ------ 10:33

☸️रात्रिमान ---------- 13:27

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 08:43

☸चन्द्रोदय 🌙---  19:33

    🌷🌷लग्न वृश्चिक 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- धनु -- 24:16°-- पू०षाढा़ 

चन्द्र -- कर्क --- 16:23°-- पुष्य 

मंगल --- वृष -- 14:03°-- रोहिणी 

बुध -- धनु --- 20:49°-- पू०षाढा़ 

गुरु -- मीन --- 08:04°-- उ०भाद्रपद

शुक्र--- मकर --- 13:13°-- श्रवण

शनि-- मकर ---29:04°--धनिष्ठा

राहु --मेष --16:34°-- भरणी 

केतु --- तुला 16:34°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (सुबह ) 08:15 से 09:35 तक अशुभकारक 

यमकाल 10:54 से 12:13 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 13:32 से 14:51 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:19 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

17+02+1 = 20 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

17+17+5= 39 भागे 7 शेष 04 सभायं,, अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️             सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं,, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु  गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

सोमवार को दाढी ,बाल व  नाखून नहीं कटवाने चाहिए,,, क्योंकि ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है। 🌿                                                                                                                                                         

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿

🌿आज द्वितीया तिथि है तथा द्वितीया तिथि में बृहती (🍆 बैंगन व कटहरी) का सेवन वर्जित है,,,क्योंकि ऐसा करने से भक्ति का नाश होता है।  🌿                                  ✡️ संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (सकट) कल यानी मंगलवार को चन्द्रमा का उदय रात्रि में 08:28 मिनट पर✡️                                                                                                                                                     

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏                             

 मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आपको जल्द-से-जल्द अपने जज़्बात को क़ाबू में करने और डर से आज़ादी पाने की ज़रूरत है, क्योंकि ये आपकी सेहत पर ख़राब असर डाल सकते हैं और अच्छी सेहत का मज़ा लेने से आपको वंचित कर सकते हैं। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। इसका अनुभव कीजिए। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।


वृष राशि>>  ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आज अपने जीवनसाथी का वह रुख़ देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा

सेहत बढ़िया रहेगी। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। ऐसी जानकारी ज़ाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। 


सिंह राशि>> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो - सिर्फ़ प्यार हो।


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएँ। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करना न भूलें।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

ख़ुद को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। रोमांस को झटका लगेगा और आपके क़ीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।


कुम्भ राशि>>  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।  कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है।


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।                                                                                                                                                                                                                                                            

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

  अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞


बलिया डेस्क

No comments