Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

साढ़ को बचाने में दो वाहनो के आमने सामने हुई टक्कर में दुल्हा ,दुल्हन घायल दुल्हन बलिया रेफर



 

मनियर  बलिया ।  थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास गुरूवार की सुबह  शादी के बाद कार से  वापस लौट रहे दूल्हे की गाड़ी साढ को बचाने में सामने  से आ रही स्कार्पियो  से टकरा गई कार में  सवार दूल्हा-दुल्हन दोनों घायल हो गए। आस पास के लोगो ने घायलो को समुदायिक स्वास्थ केन्द्र सिकन्दरपुर पहुचाया गया  जहां से दुल्हन कि स्थिती गम्भिर होने के कारण जिलास्पताल बलिया रेफर कर दिया गया ।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार  बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के  चकरी गांव निवासी विशाल कुमार मोर्य 25 वर्ष पुत्र बृजनाथ मौर्य  की बरात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोंसाईपुर गांव में विनोद वर्मा  के यहां 22 फरवरी दिन बुधवार  को गई थी ।शादी के बाद दुल्हन गुड़िया 22 वर्ष पुत्री विनोद वर्मा  की विदाई गुरूवार को हुई और दूल्हा दुल्हन की गाड़ी जैसे ही पुरुषोत्तम पट्टी नई बस्ती के पास  दिन करीब 7:00 बजे पहुंची थी कि सामने आये साढ़ को बचाने में स्कार्पियो  से टक्कर हो गई जिससे दूल्हा-दुल्हन दोनों चोटिल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद दुल्हन को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं दूल्हा को इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया।

रिपोर्ट  प्रदीप कुमार तिवारी

No comments