Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शादी के तीन दिन बाद टुट गये दाम्पत्य जीवन जीने के अटुट रिस्ते



मनियर बलिया। शादी के बाद  एक विवाहिता अपने ससुराल में मात्र 3 दिन रहने के बाद बुधवार को दहेज में मिले सारे सामान को लेकर अपने मायके चली गई तथा पति पर नपुंसक होने का आरोप मढ़ गई लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की द्वारा अपने पति के ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है ।उसके पति का नाजायज संबंध परिवार के ही किसी महिला के साथ है। उसकी पत्नी ने रंगो हाथ अपने पति को पकड़ी थी जिसके कारण वह मायके पक्ष को सूचना देकर बुलवाई और पंचायत के बाद सारा सामान लेकर मायके चली गई। जाने  पूर्व स्थानीय लोगों ने पंचायत भी किया था। लेकिन मामला नही सुलझा ।जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से चल रही है। लोग चटकारे लेकर मजा ले रहे हैं। 

मामला मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बे के ही एक मोहल्ले की बतायी जा रही है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि कस्बा के एक  युवक की शादी विगत 18 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ हुआ था। 19 फरवरी को विवाहिता ससुराल आई और 22 फरवरी को  दहेज में मिले पूरे सम्मान के साथ मायके  वापस चली गई।शादी के रिस्ते टुटने से  पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी। चर्चा है कि पंचायत ने विवाहिता को मायके जाने के पक्ष में फैसला सुनाया।

रिपोर्ट प्रदीप कुमार तिवारी

No comments