Breaking News

Akhand Bharat

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से 7 घंटे पूर्व ही आपूर्ति ठप,पानी के लिए मचा हाहाकार


 




रतसर (बलिया):विद्युत कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल शुरू होने के साथ ही उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई। वहीं बिजली से चलने वाले संयंत्र पूरी तरह से ठप हो गया। वहीं पानी के लिए लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया। उधर विभागीय अधिकारी भी कुछ कहने से कतरा रहे है। विद्युत कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है परन्तु विद्युत उपकेन्द्र रतसर में अपराह्न 3 बजे से ही विद्युत आपूर्ति ठप कर दिया गया। इससे लोगों की परेशानियों में इजाफा हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर करमौता से रतसर के बीच  33 हजार केवी में फाल्ट आ गया। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। अधिकांश घरों की पानी की टंकी खाली हो गई। इससे लोगों में हाहाकार मच गया। इस दौरान विद्युत अधिकारी एवं उपकेन्द्र कि जिम्मेदारी संभालने वाले जोनल मजिस्ट्रेट ने स्थित का जायजा लिया। साथ ही विद्युत उपकेन्द्र की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। विडम्बना यह है कि अगर 11 हजार केवी का लोकल फाल्ट होता तो वैकल्पिक व्यवस्था से फाल्ट को दूर किया जा सकता लेकिन 33 हजार केवी का फाल्ट आने से तत्कालिक प्रभाव से बनना मुश्किल ही लग रहा है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों में निराशा फैल गई है।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments