Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने 82 की कार्यवाही कर नोटिस चस्पा की




मनियर बलिया।मनियर पुलिस ने  क्षेत्र के एलास गढ़ गांव में शुक्रवार की शाम  अपराध संख्य 23/ 23 धारा 498ए ,304बी आईपीसी व 314 डीपी एक्ट के फरार आरोपी विमला देवी पत्नी कृष्णा साहनी , मुन्ना साहनी पुत्र जयराम साहनी व जयराम साहनी पुत्र स्वर्गीय जलेश्वर साहनी निवासी एलास गढ़ थाना मनियर जनपद बलिया के घर पर सीजेएम बलिया न्यायालय द्वारा 82की कार्रवाई की नोटिस उनके घर पर चस्पा की तथा मुनादी कराई कि अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित हो अन्यथा न्यायालय की 83 की करवाई के आदेश के बाद उनके घर का सामान कुर्क किया जाएगा ।

 बताते चलें कि विगत जनवरी 2023 में नवविवाहिता उर्मिला देवी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे से फांसी के फंदे पर झूलने के वजह से हो गया था। इस मामले में विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने उसके सास, पति सहित अन्य लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मुनादी एवं नोटिस चस्पा के दौरान एसएचओ मनियर प्रवीण कुमार सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहित मनियर थाने के कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल मौजूद थे।

रिपोर्ट प्रदीप कुमार तिवारी

No comments