Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री,ईडी एवं सीबीआई का पुतला किया दहन



 


रतसर (बलिया):दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे नगर के गांधी आश्रम चौराहे पर प्रधान मंत्री,ईडी एवं सीबीआई का प्रतीकात्मक पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को तानाशाही की इंतेहा बताते हुए लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया। बताते चले कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाले में पुछताछ के बाद बीते रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह,मंत्री गोपाल राय, विधायक ऋतुराज झां, दिनेश मोहनिया,आदिल खान समेत कई पार्षदों को फतेहपुर बेरी थाने में गिरफ्तार किया गया था। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश सचिव ऊषा राय, रामदरश यादव,सत्येंद्र वर्मा, विपिन तिवारी, अखिलेश यादव, अमरनाथ यादव,श्रवण विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments