ज़मीनी विवाद में हुई चाकू बाजी की घटना से संबंधित तीन आरोपित गिरफ्तार
रेवती (बलिया) थाना क्षेत्र के पचरूखा गांव में जमीनी विवाद में गत शुक्रवार शाम को हुई चाकूबाजी की घटना से संबंधित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस द्वारा चालान न्यायालय कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया पचरूखा गांव निवासी ललन यादव व विजय यादव के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। गत शुक्रवार की शाम कहासुनी के दौरान हुई मारपीट की घटना में चाकू लगने से मदन यादव पुत्र ललन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका वाराणसी में इलाज चल रहा है। इस संबंध में मदन यादव के भाई शुभांशु यादव द्वारा शनिवार को थाना में तहरीर दी गई प्रतिवादी गण जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई मदन के साथ मारपीट किए तथा जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही थी। रविवार को विवेचक उप निरीक्षक रंजीत कुमार ने मुखबीर की सूचना पर कांस्टेबल अंकित सिंह आदि के साथ आरोपित विजय यादव, उसकी पत्नी रिक्कू देवी ,पुत्री मनीषा यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। विजय की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया।
पुनीत केशरी


No comments