विद्युत पोल के चिंगारी झोपड़ी पर गिरी आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक
मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में संगापुर में विद्युत बोर्ड के निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया ।दो छोटे-छोटे बच्चों को किसी तरह से घर के लोगों ने बाहर निकाला वही मवेशी खूंटा तोड़कर भाग खड़ी हुई जिससे उनकी जान बची। मवेशियों को आग की तपिश भी लगी है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे विद्युत पोल पर लगे बक्से से स्पार्किंग करके आग पकड़ लिया । मनियर थाना क्षेत्र के पूरब पटखौली निवासी हरे राम चौधरी पुत्र छट्ठू चौधरी की झोपड़ी में आग पकड़ लिया। वही सुदर्शन चौधरी का डेरा है उनकी भी एक झोपड़ी जलकर खाक हो गई। हरे राम चौधरी की पलंग चौकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित द्वारा बताया गया कि करीब 10 क्विंटल गेहूं तथा झोपड़ी में रखा भूसा जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। सूचना पर पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया ।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments