Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पारिवारिक विवाद में चाकू लगने से किशोर घायल



 

रेवती (बलिया) क्षेत्र के पचरूखां गांव में शुक्रवार की शाम परिवार में ईट के बटवारा को लेकर हुए वाद विवाद में चाकू लगने से ललन यादव का 16 वर्षीय पुत्र मदन यादव उर्फ लालू चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ललन यादव व विजय यादव सगे भाई हैं। दोनों की पत्निया भी सगी बहनें हैं। दोनों के बीच पहले से जमीनी  विवाद चल रहा है। इनका पुराना मकान गिर गया है। उसके ईट को लेकर ललन व विजय से वाद विवाद हुआ। वाद विवाद में मारपीट के दौरान चाकू लगने से मदन उर्फ लालू घायल हो गया। आनन फानन में स्वजन उसे सीएचसी रेवती भर्ती कराए। यहां से बलिया व बलिया से पुनः बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नही मिली है। पूछताछ के लिए विजय यादव को हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments