Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें अपना राशिफल, करें कुछ ऐसा करें


 



🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 30/03/ 2023

🚩 दिन -- गुरुवार / नवमी  तिथि, शुक्ल पक्ष, चैत्र मास 🚩

🕉️ॐ दुर्गा देव्यै नमः 🕉️

📿 अथ श्री नवार्ण मंत्र📿

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

🔱🌸 प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी।

तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति। चतुर्थकम्।।

पंचमं स्कंदमातेति षष्ठं कात्यायनीति च।

सप्तमं कालरात्रिति.महागौरीति चाष्टमम्।।

नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:।

उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना:।। 🌸🔱

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ पञ्चमोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगनानुवाच 🙏

श्लोक👉  नैव किञ्चित्करोति युक्तो मन्येत तत्त्ववित्। पश्यञ्श्रृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्नश्नन्गच्छन्स्वपञ्शवसन्॥ (8)

प्रलपन्विसृजन्गृह्णन्नुन्मिषन्निमिषन्नपि। इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेषु वर्तन्त इति धारयन्॥ (9)

(गी0/05/07)

अर्थ 👉 तत्त्वको जाननेवाला सांख्ययोगी देखता हुआ, सुनता हुआ, छूता हुआ, सूँघता हुआ, खाता हुआ, चलता हुआ, ग्रहण करता हुआ, बोलता हुआ, (मल-मूत्रका)  त्याग करता हुआ, सोता हुआ, श्वास  लेता हुआ, तथा आंँख खोलता हुआ और मूँदता हुआ भी ' सम्पूर्ण इन्द्रियाँ इन्द्रियोंके विषयोंमें बरत रहे हैं’---- ऐसा समझकर ‘मैं स्वयं कुछ भी नहीं करता हूंँ’-- ऐसा मानो।

🕉️ तिथि -- नवमी 23:32 तक तत्पश्चात  दशमी 

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष 

☸️ नक्षत्र --- पुनर्वसु 22:59 तक तत्पश्चात पुष्य 

☸️ करण ---- बालव 10:19 तक

☸️करण ---- कौलव 23:32 तक

🕉️ योग ------ अतिगंड 24:01 तक तत्पश्चात  सुकर्मा  

☸️ वार ------ गुरुवार                  

 ☸️मास ------- चैत्र मास

☸️चन्द्र राशि --- मिथुन 

☸️सूर्य राशि ----- मीन

☸️ऋतु  --------- बसंत 

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:00

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:22

☸️दिनमान ------ 12:22

☸️रात्रिमान ---------- 11:38

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 26:28 (अगले दिन)

☸चन्द्रोदय 🌙---  12:16

    🌷🌷लग्न मीन  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मीन -- 14:51°--  उ० भाद्रपद 

चन्द्र -- मिथुन  ---24:40°--  पुनर्वसु                            मंगल --- मिथुन -- 08:02°-- आर्द्रा 

बुध -- मीन --- 27:23°-- रेवती  

गुरु -- मीन --- 24:28°-- रेवती 

शुक्र--- मेष --- 21:27°--  भरणी 

शनि-- कुम्भ ---08:20°--शतभिषा 

राहु --मेष --10:09°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 10:09°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर  ) 13:43 से 15:16 तक अशुभकारक 

यमकाल 06:00 से 07:33 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 09:05 से 10:38 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:58 से 12:42 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

09+05+1 = 15 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

09+09+5= 23 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधौं ,,, शुभकारक ✅✅

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                                           गुरूवार को दक्षिण  दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं,, गुरुवार को पूर्व    दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु  उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

गुरुवार  को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए,,, ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि  होती है। 🌿                                                                                                                                                                                                                                                             

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                                                                    

🌿आज नवमी तिथि है और नवमी        तिथि में लौकी सेवन वर्जित है,,,, क्योंकि नवमी तिथि में लौकी गौमांस के तुल्य मानी जाती है। ऐसा करने से संतान को कष्ट  होता है।🌿                         

✳️चैत्र नवरात्र का नवम्  दिवस आज ✳️      

💠 विषेश जनकारी 💠

 समस्त नवरात्र व्रत वाले भक्त शुक्रवार (कल) को पारण करें। 

🔱 महानवमी यानी नवरात्र का अंतिम दिन इस दिन देवी सिद्धिदात्री के स्वरूप की पूजा की जाती है इस रूप में मां श्रद्धालुओं को समस्त प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं यह देवी सब प्रकार की सिद्धियों को देने वाली है नवरात्र के अंतिम दिन इनकी पूजा आराधना की जाती हैं इनकी कृपा से मनुष्य सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त कर मोक्ष पाने में सफल होता है इस दिन पूजन हवन करने के बाद ही व्रत का पारायण किया जाता है मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी, चना, खीर, पूए आदि का भोग लगाएं देवी को प्रसन्न करने के लिए कन्याओं को वस्त्र, मुद्रा, भोज्य पदार्थ भेंट में दें। 🔱

🌸महानवमी यानी नवरात्र के अंतिम दिन मैं माता सिद्धिदात्री की पूजा बैंगनी या जामुनी रंग के कपड़ों को पहनकर करनी चाहिए क्योंकि यह रंग माता  सिद्धिदात्री को अत्यंत प्रिय है 🌸

मांँ सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए यह ध्यान मंत्र जपना चाहिए 👇🏻

"वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम।

कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम॥                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏

मेष राशि>>  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जब आप समूह में हों तो ध्यान रखें कि आप क्या कह रहे हैं, बिना ज़्यादा समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो।  तब तक कोई वादा न करें, जब तक आप ख़ुद यह न जानते हों कि आप उसे हर क़ीमत पर पूरा करेंगे। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आपको अपने अटके कामों को पूरा करने में इसका इस्तेमाल करना चाहिए। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा।  कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज खाली वक्त्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।


सिंह राशि>> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।  आपकी क़ामयाबी में महिलाएँ अहम किरदार अदा करेंगी, चाहे आप किसी भी क्षेत्र में क्यों न हों। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।


कन्या राशि>>  टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धिलाएँ।  करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है - जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा - लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; 


तुला राशि>>  रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।


वृश्चिक राशि>>  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख़याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएँ खड़ी कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।


धनु राशि>>  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे

तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।  कामकाज के नज़रिए से आज का दिन वाक़ई सुचारू रूप से चलेगा। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।


मकर राशि>>  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें।  ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।


कुम्भ राशि>>  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।


मीन राशि>>  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है;                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞

No comments