Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स


 


    बलिया - खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हाकी एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 15 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 03 मार्च, 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10.00 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 06 मार्च, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक हाकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2004 के बाद की हो। जिले के इच्छुक जूनियर बालक हाकी वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 10 से 15 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

प्रदेश स्तरीय  सब-जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स

खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 हाकी एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 10 से 15 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु सब-जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 03 मार्च, 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10.00 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 06 मार्च, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर  बालिका  हाकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2008 से दिनांक 31.12.2009 के मध्य हानी चाहिये। जिले के इच्छुक सब-जूनियर बालिका हाकी वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 10 से 15 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

प्रदेश स्तरीय  सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स

खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में यू0पी0 फुटबाल एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11 से 18 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बरेली में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 03 मार्च, 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10.00  एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 06 मार्च, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालिका फुटबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2008 से दिनांक 31.12.2009 के मध्य हानी चाहिये। जिले के इच्छुक सब-जूनियर बालिका फुटबाल वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 11 से 18 मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स

          खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधानमें यू0पी0 हैण्डबाल एसोसिएशन, के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक10 से 13मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 03 मार्च, 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10.00   एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 06 मार्च, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2003 या उसके बाद की हो। सभी चयन ट्रायलों में खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र, खिलाडियों की जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई सकूल सर्टिफिकेट/नगरनिगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) के साथ छाया प्रति सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य से प्रमाणित साथ में लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक जूनियर बालक हैण्डबाल वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 10 से 13मार्च, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेलकार्यालय बलिया  में सम्पर्क स्थापित कर सकतें हैं।

                                                                                                              (अजय प्रताप साहू)

                              उप क्रीड़ा धिकारी                     

                                                                                                              कृते-क्रीड़ाधिकारी                     

                                                                                                                       बलिया।



रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments