Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें इन राशि वालों के लिए खुशियों भरा सौगात लेकर आएगा आज का दिन






🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 16/03/ 2023

🚩 दिन --  गुरुवार / नवमी तिथि, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास 🚩

   🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ चतुर्थोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्रीभगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 अपि चेदसि पापेभ्यः सर्वेभ्यः पापकृत्तमः। सर्वं ज्ञानप्लवेनैव वृजिनं सन्तरिष्यसि॥

(गी0/04/36)

अर्थ 👉 अगर तू सब पापियों से भी अधिक पापी है तो भी तू ज्ञानरुपी नौकाके द्वारा निःसन्देह सम्पूर्ण पाप समुद्रसे अच्छी तरह तर जायगा।

🕉️ तिथि -- नवमी 16:42 तक तत्पश्चात  दशमी   

☸️  पक्ष ---------- कृष्ण पक्ष 

☸️ नक्षत्र ---मूल 06:25 तक तत्पश्चात  पू०षाढा़

☸️ करण ---- गर 16:42 तक

☸️करण ---- वणिज 27:29 तक

🕉️ योग ------व्यतीपात 10:05 तक तत्पश्चात वरियान 

☸️ वार ------ गुरुवार         

 ☸️मास ------- चैत्र मास

☸️चन्द्र राशि --- धनु

☸️सूर्य राशि ----- मीन

☸️ऋतु  --------- बसंत 

☸️आयन --------- उत्तरायण (दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- नल

☸️विक्रम संवत  --------2079

☸️शाके --------1944

☸️कलियुगाब्द -------5124

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:15

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:15

☸️दिनमान ------ 11:59

☸️रात्रिमान ---------- 12:01

☸️चन्द्रास्त 🌚--- 12:18 (अगले दिन सुबह)

☸चन्द्रोदय 🌙---  26:57

    🌷🌷लग्न मीन  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मीन -- 00:57°--  पू० भाद्रपद 

चन्द्र -- धनु --- 12:48°-- मूल                              मंगल --- मिथुन -- 01:22°-- मृगशिरा 

बुध -- कुम्भ --- 29:34°-- पू०भाद्रपद 

गुरु -- मीन --- 21:08°-- रेवती 

शुक्र--- मेष --- 04:41°--  अश्विनी 

शनि-- कुम्भ ---06:48°--धनिष्ठा

राहु --मेष --10:34°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 10:34°-- स्वाती 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 13:45 से 15:15 तक अशुभकारक 

यमकाल 06:15 से 07:45 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 09:15 से 10:45 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:58 से 12:42 तक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

24+05+1 = 30 भागे 4 शेष 02 आकाशलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

24+24+5= 53 भागे 7 शेष 04 सभायां अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                                            गुरुवार को दक्षिण     दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं,, गुरुवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️

गुरुवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,, ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है। 🌿                                                                                                                                                                                                                                                      

   🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                                                                    

आज  नवमी  तिथि है और नवमी तिथि में लौकी का सेवन वर्जित है ,,,, क्योंकि नवमी तिथि में लौकी गौमांस के तुल्य मानी जाती है और ऐसा करने से संतान को कष्ट होता है। 🌿                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏

 मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। शाम के वक्त आज आप किसी करीबी के घर वक्त बिताने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको उनकी कोई बात बुरी लग सकती है और आप तय समय से पहले वापस लौट सकते हैं। 


मिथुन राशि>>  का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। अगर अपने लव पार्टनर को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। हालांकि बात करने से पहले आपको उनके मनोभावों को जान लेना चाहिए। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें।  


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है।  संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। 


सिंह राशि>> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। 


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा।  ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें।  इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। 


वृश्चिक राशि>> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो।  नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आस-पड़ोस की किसी सुनी-सुनाई बात को लेकर आपका जीवनसाथी तिल-का-ताड़ बना सकता है।


कुम्भ राशि>>  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें - यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए।  ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है  तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। 


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आप जीवन में पैसे की अहमियत को नहीं समझते लेकिन आज आपको पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है क्योंकि आज आपको पैसे की बहुत आवश्यकता होगी लेकिन आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा।  योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       

✴️☘️ विशेष आग्रह ☘️✴️

अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना  व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा !

 ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞




No comments