Breaking News

Akhand Bharat

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने करन मौर्य

 


 रेवती (बलिया):भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप  व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शहजानन्द राय के सहमति पर करन कुमार मौर्या को पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी। बताया कि संगठन के कार्यों को गति प्रदान करने हेतु यह मनोनयन किया गया है। कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के बाद करन कुमार मौर्या ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी निर्णय है उसका पालन करते हुए पुनः एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments