Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे पूर्व शिक्षक हाजी इस्लाम, चाहने वालों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई


 



रतसर (बलिया):क्षेत्र के जनऊपुर निवासी पूर्व शिक्षक एवं समाजसेवी हाजी मुहम्मद इस्लाम (77) का शुक्रवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही शुभचिंतकों,रिस्तेदारों व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को गांव के ही शहीद कर्बला स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इसके पूर्व हलीमी मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गयी। नमाज में भारी भीड़ रही। शुक्रवार की देर शाम सीने में तेज दर्द की शिकायत की। परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी रतसर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में हनुमत सेवा ट्रस्ट परिसर जनऊपुर में शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में पूर्व प्रधान प्रेमनारायन पाण्डेय, राजेश पाण्डेय,डा० मोजाहिर आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments