Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा सरकार में उत्तर- प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा : उपेन्द्र तिवारी





रतसर (बलिय ):शुक्रवार की देर शाम स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय गुप्ता के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपेन्द्र तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार सड़क,बिजली, पानी,शिक्षा,रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है। इसके सकरात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। कहा कि पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं। विकास को रफ्तार देने के लिए प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को भारी बहुमत से जिताएं। आप सबका एक-एक वोट कीमती है। सोच समझकर मतदान करें। विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश साहू ने जनता से वोट के मोल को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट हमारी ताकत है। इसका सही इस्तेमाल करें। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय,टुनटुन उपाध्याय,पिंटू पाठक, शंकर तिवारी,मनोज सिंह, स्मृति सिंह,अजीत गुप्ता, उमेश सिंह,रवि सिंह, राजेन्द्र तिवारी,देवनाथ राजभर, देवानंद सिंह, विनय शंकर सिंह,गोपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments