Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगर पंचायत रतसर में कमल पर भारी पड़ी छड़ी, सुभासपा प्रत्याशी अजय राजभर के सिर बंधा नवसृजित नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज


 



रतसर (बलिया):नव सृजित नगर पंचायत में पहली बार नगर की सरकार बनाने के लिए काफी गहमागहमी के बाद कांटे की टक्कर में नगर पंचायत रतसर के चुनाव में कमल पर छड़ी भारी पड़ गई। सुभासपा प्रत्याशी अजय राजभर ने भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 342 मतों से पराजित कर विजयश्री हासिल कर रतसर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का सीट सुभासपा की झोली में डाल दिया। सुभासपा प्रत्याशी अजय राजभर को कुल 3075 मत मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 2733 मत प्राप्त हुआ। पूर्व प्रधान व निर्दल प्रत्याशी नईम को महज 2177 वोटों से संतोष करना पड़ा। वहीं दमदारी के साथ मैदान में उतरे निर्दल प्रत्याशी अमित यादव को 1466 मत प्राप्त हुआ। कांग्रेस के सत्यानंद को 61 मत, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दीप नारायन को  295 मत, जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ब्रिजेश कुमार गुप्ता को 36 मत मिले है। निर्दलीय प्रत्याशी कमलावती को 12 मत, दीनानाथ को 12 मत, फिरोज को 75 मत,रामसकल को 13 मत, विवेक कुमार को 542 मत मिले। वहीं नोटा पर 39 मतदाताओं ने अपना बटन दबाकर अपने मत का प्रयोग किया। पहली बार नगर पंचायत का चुनाव हुआ। 12 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता, सुभासपा प्रत्याशी अजय राजभर,निर्दल प्रत्याशी नईम एवं अमित यादव के अलावा 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। मतगणना संपन्न होने के तत्काल बाद निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी अजय राजभर को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments