Breaking News

Akhand Bharat

मर्ची खुर्द गांव में यज्ञ हेतु निकली भव्य कलश यात्रा





 

संवाद सूत्र चितबड़ागांव (बलिया )क्षेत्र के ग्रामसभा मर्ची खुर्द में शनिवार से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन श्रद्धालु स्त्री पुरुषों द्वारा यज्ञ हेतु कलश भरण शोभा यात्रा निकाली गई।

 क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र ग्रामसभा मर्ची खुर्द स्थित माधव ब्रह्म स्थली पर शनिवार से प्रारंभ होकर शुक्रवार तक चलने वाले भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  के आचार्य बाल व्यास वेद विभूषित द्वारा भागवत कथा का अमृत पान कराया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अमृत कथा ज्ञान यज्ञ में भजन कीर्तन के साथ ही संगीतमय भगवत् कथा का आयोजन किया गया है ।यज्ञ की पूर्णाहुति आगामी 26 मई दिन शुक्रवार को होगी। यज्ञ के संचालन में संतोष तिवारी, वैभव तिवारी, विष्णु तिवारी ,मनीष गुप्ता ,आशीष तिवारी, विकास तिवारी और अंकित तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। 


रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments