Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

32पेटी शराब के साथ शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, दुबहड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता



दुबहड़, बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी मोड़ बलिया बैरिया मुख्य मार्ग एन एच 31से एक टाटा सफारी चार पहिया वाहन से 32पेटी 8पी एम शराब के साथ एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार किया किया। ज्ञात हो कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि शनिवार के दिन समय करीब 8:15बजे रात को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय यादव की संयुक्त टीम ने जनाड़ी मोड़ से अभियुक्त कृष्णा माली पुत्र जनार्दन माली निवासी मूनछपरा थाना रेवती को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के टाटा सफारी गाड़ी में 32पेटी में 1536पाउच फ्रुटी पैक 8 pmप्रत्येक 180mlकुल276.48लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उक्त के संबंध में थाना दुबहड़ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ,उ०नि०जयशंकर राठौर,एस ओ जी बलिया प्रभारी उ०नि०अजय यादव मय हमराही फोर्स व दुबहड़ पुलिस की टीम शामिल रहे।

 रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments