Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम


 

 रेवती (बलिया):नगर के वार्ड नं पन्द्रह निवासी 48 वर्षीय मुन्ना मल्लाह सोमवार की सुबह बाईक से मछली लाने लालगंज जा रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भर्ती कराया। खबर पा कर परिजन भी सोनबरसा पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रेवती घर लेकर चले आए। दिन में स्थिति गंभीर होने पर पुनः उसे प्राईवेट साधन से जिला अस्पताल बलिया पहुंचें । जहां डा. द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां चार बच्चे हैं। पत्नी गीता घटना सूनकर रोते रोते बेसुध हो जा रही थी।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments