Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनसंपर्क कर उपलब्धियों को गिनाया

 


गड़वार(बलिया): स्थानीय कस्बा में मंगलवार की देर शाम को भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय वर्मा के आवास पर भाजपा के गड़वार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।तत्पश्चात  बाजार में व्यापारी बंधुओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9साल के कार्यकाल के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया। कहा कि आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है, लोग आशा भरी निगाहों से प्रधानमंत्री मोदी को देख रहे हैं। संपर्क के दौरान मोदी के समर्थन में मोबाइल नम्बर पर लोगों से जिलाध्यक्ष ने मिस्ड कॉल भी करवाया। इस अवसर पर टुनटुन उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि दीपक कनौजिया, सतीश उपाध्याय,राकेश सिंह, पिंटू उपाध्याय, करन साहनी, श्रवण चौरसिया, धर्मेंद्र वर्मा, राकेश गुप्ता,धनशेर वर्मा, निखिल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट-पीयूष श्रीवास्तव

No comments