Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मारकण्डेय पाण्डेय बने विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के जिलाध्यक्ष, सामाजिक सक्रियता का मिला लाभ

 



रतसर(बलिया):भारत सरकार के मान्यता प्राप्त विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने मारकण्डेय पाण्डेय को अपना जिलाध्यक्ष बनाया है। इस बात की जानकारी महासंघ ने एक प्रेस नोट जारी कर दी है। प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र प्रसाद द्विवेदी की सहमति से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। संस्था के जारी नियुक्ति के अनुसार श्री पाण्डेय सामाजिक गतिविधियों के अलावा जनपद में अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर ही उन्हें यह दायित्व दिया गया है। अलग-अलग मंच से भी उन्होंने समाज की आवाज को हमेशा बुलन्द किया है। जनपद बलिया में संगठन की जिम्मेदारी लेने के साथ ही संगठन को पूरा विश्वास है कि पाण्डेय अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर शुक्रवार को उनके गांव जनऊपुर में पहुंचने पर गांव सहित क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता से काम करेंगे। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने संगठन नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रेम नारायन पाण्डेय,इंजी. तारकेश्वर पाण्डेय,पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय,मदन मोहन पाण्डेय,ओम प्रकाश पाण्डेय,एड.दिलीप पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments