Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज का पंचांग व राशिफल




 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 20/07 /2023

🚩 दिन -- गुरुवार  /तृतीया तिथि, शुक्ल पक्ष, श्रावण (अधिक ) मास

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ अथाष्टमोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 अव्यक्ताद्व्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे। रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसञ्ज्ञके॥

(गी0/08/18) 

अर्थ 👉 ब्रह्माके दिन के आरम्भकाल में अव्यक्त (ब्रह्माके सूक्ष्मशरीर)- से सम्पूर्ण शरीर पैदा होते हैं और ब्रह्माकी रात के आरम्भकाल में उस अव्यक्त नामवाले (ब्रह्माके सूक्ष्मशरीर)- में ही सम्पूर्ण शरीर लीन हो जाते हैं।

🕉️ तिथि -- तृतीया  अहोरात्र 

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र --- आश्लेषा 10:55 तक तत्पश्चात  मघा

☸️ करण ---- तैतिल 17:45 तक

☸️करण ---- कौलव 28:31 तक

🕉️ योग ------ सिद्धि 11:21 तक तत्पश्चात व्यतीपात  

☸️ वार ------  गुरुवार                                   

 ☸️मास ------- श्रवण (अधिक ) मास

☸️चन्द्र राशि --- कर्क 

☸️सूर्य राशि ----- कर्क 

☸️ऋतु  --------- वर्षा

☸️आयन ---------दक्षिणायन (उत्तर गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:24

🕉️ सूर्यास्त 🌕 19:00

☸️दिनमान ------ 13:36

☸️रात्रिमान ---------- 10:24

☸️चन्द्रास्त 🌚--- शाम में 08:57

☸चन्द्रोदय🌙-- (अगले दिन) प्रातः काल 07:23

    🌷🌷लग्न मिथुन  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- कर्क -- 02:52°-- पुनर्वसु 

चन्द्र -- कर्क --27:19°-- पुष्य        

मंगल --- सिंह -- 11:37°-- मघा 

बुध -- कर्क -- 21:58°-- आश्लेषा 

गुरु -- मेष --- 18:02°-- भरणी 

शुक्र-- सिंह -- 04:14°-- मघा 

शनि-- कुम्भ --12:12°--शतभिषा 

राहु --मेष --05:19°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 05:19°-- चित्रा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (दोपहर) 13:54 से 15:36 तक अशुभकारक 

यमकाल 05:24 से 07:06 तक अशुकारक 

गुलिक काल 08:48 से 10:30 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:31 तक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

03+05+1 = 09 भागे 4 शेष 01 आकाशलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

03+03+5= 11 भागे 7 शेष 04 सभायां  ,,,अशुभकारक 

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                  

गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं,, गुरुवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु  उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️  

गुरुवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,, ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है।🌿                       🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                  

🌿आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि में परवल का सेवन वर्जित है,, क्योंकि,,,ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।🌿  

इस वर्ष श्रवण मास दो हैं यानी मलमास है आप अगर रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं तो संपर्क करके अपनी तारीख निश्चित करा लें ।   

❇️ गण्ड मूल अहोरात्र ❇️                                                                                                                                                                                                                                                                                    

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏 

मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आज रुमानियत का मौसम ज़रा ख़राब लगता है, क्योंकि आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएँ। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है, जिसके चलते आपके उदास होने की संभावना है।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। गर्लफ़्रेण्ड/बॉयफ़्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे।  मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।


सिंह राशि>> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। 


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का मौक़ा मिल सकता है। आपको क़ामयाबी पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की ज़रूरत है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। जो लोग अब तक किसी काम में व्यस्त थे आज उन्हें अपने लिए समय मिल सकता है लेकिन घर में किसी काम के आ जाने से आप फिर से व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।


वृश्चिक राशि>> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है।  आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। उन्हें महसूस करने दें कि आपके लिए उनकी कितनी अहमियत है, इससे उनका अकेलेपन का एहसास अपने आप ख़त्म हो जाएगा। हमारी ज़िंदगी का क्या फ़ायदा, अगर हम एक-दूसरे का जीवन आसान न बना सकें। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। 


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। 


कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

अवसाद के ख़िलाफ़ आपकी मुस्कान परेशानी से उबारने वाली रहेगी। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

ख़ुश हो जाएँ क्योंकि अच्छा समय आने वाला है और आप स्वयं में अतिरिक्त ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। आज के दिन जीवन साथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞


डेस्क

No comments