Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज का पंचांग व राशिफल

 



🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 04/08 /2023

🚩 दिन -- शुक्रवार /तृतीया तिथि, कृष्ण पक्ष, श्रावण (अधिक ) मास

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ नवमोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 यथाकाशस्थितो नित्यं वायुः सर्वत्रगो महान्। तथा सर्वाणि भूतानि मत्स्थानीत्युपधारय॥

(गी0/09/06) 

अर्थ 👉 जैसे सब जगह विचरनेवाली महान् वायु नित्य आकाशमें स्थित रहती है, ऐसे ही सम्पूर्ण प्राणी मुझमें ही स्थित रहते हैं--- ऐसा तुम मान लो।

🕉️ तिथि -- तृतीया 12:47 तक तत्पश्चात चतुर्थी 

☸️  पक्ष ---------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र --- शतभिषा 07:08 तक तत्पश्चात पू०भाद्रपद  

☸️ करण ---- विष्टिभद्र 12:47 तक

☸️करण ---- बव 23:10 तक

🕉️ योग ------ शोभन 06:13 तक तत्पश्चात अतिगंड  

☸️ वार ------  शुक्रवार                                   

 ☸️मास ------- श्रवण (अधिक ) मास

☸️चन्द्र राशि --- कुम्भ 

☸️सूर्य राशि ----- कर्क 

☸️ऋतु  --------- वर्षा

☸️आयन ---------दक्षिणायन (उत्तर गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:31

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:52

☸️दिनमान ------ 13:20

☸️रात्रिमान ---------- 10:40

☸️चन्द्रास्त 🌚--- सुबह 08:05

☸चन्द्रोदय🌙-- शाम में 09:04

    🌷🌷लग्न मिथुन  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- कर्क -- 17:12°-- आश्लेषा 

चन्द्र -- कुम्भ --18:58°--  शतभिषा   

मंगल --- सिंह -- 20:55°-- पू०फाल्गुनी

बुध -- सिंह -- 13:48°--  पू०फाल्गुनी

गुरु -- मेष --- 19:48°-- भरणी 

शुक्र-- सिंह -- 01:37°-- मघा 

शनि-- कुम्भ --11:20°--शतभिषा 

राहु --मेष --03:52°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 03:52°-- चित्रा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (सुबह) 10:32 से 12:12 तक अशुभकारक 

यमकाल 15:32 से 17:12 तक अशुकारक 

गुलिक काल 07:12 से 08:52 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:36 से 12:31 तक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

18+06+1 = 25 भागे 4 शेष 01 आकाशलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

18+18+5= 41 भागे 7 शेष 06 क्रीडा़यां,,, अशुभकारक ❌❌

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                  

शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं,, शुक्रवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️  

शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकी,,, ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।🌿  

           🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿                                                                  

🌿आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि में परवल का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।🌿 


इस वर्ष श्रवण मास दो हैं यानी मलमास है आप अगर रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं तो संपर्क करके अपनी तारीख निश्चित करा लें ।  

🔯 पंचक प्रारम्भ अहोरात्र 🔯                                                                                                                                                                                                                                       

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏 

मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे।  नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की एहमियत कितनी हे।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें - क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।  कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो - सिर्फ़ प्यार हो।


सिंह राशि>>  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। लेकिन इस काम में आप ख़ुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएँ। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। सहकर्मियों के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता की ज़रूरत होगी। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।


कन्या राशि>>  टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। 


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपकी टीम का सबसे ज़्यादा खीझने वाला व्यक्ति काफ़ी समझदारी की बातें करता नज़र आ सकता है। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।


वृश्चिक राशि>> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें।  आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। 


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे

बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, 


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फँसा सकती है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।


कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। 


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

हृदय-रोगियों के लिए कॉफ़ी छोड़ने का सही समय है। अब इसका ज़रा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। यह दिन प्रसन्नता और ज़िन्दादिली के साथ किसी ख़ास संदेश को भी देगा । लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर सकते हैं दक्षिणा आपकी इच्छानुसार गुगुल पे फोन नं0  9616515189पर,फ्री सेवा रविवार को 10बजे से रात्रि 10बजे तक  🕉️

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र 

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞



डेस्क

No comments