Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज का पंचांग व राशिफल

 



🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  ☸️☸️

     दिनाँक 28/08 /2023

🚩 दिन -- सोमवार / द्वादशी तिथि, शुक्ल पक्ष, श्रावण मास

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

  🕉️अथ नवमोऽध्यायः 🕉️

🙏 श्री भगवानुवाच 🙏

श्लोक👉 क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति। कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति॥ 

(गी0/09/31) 

अर्थ 👉  वह तत्काल (उसी क्षण) धर्मात्मा हो जाता है और निरन्तर रहने वाली शान्ति को प्राप्त हो जाता है। हे कुन्तीनन्दन! मेरे भक्त का पतन नहीं होता-- ऐसी तुम प्रतिज्ञा करो। 

🕉️ तिथि -- द्वादशी 18:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी   

☸️  पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र --- उ०षाढा़ 26:43 तक तत्पश्चात श्रवण 

☸️ करण ----  बव 08:02 तक

☸️करण ----  बालव  18:24 तक

🕉️ योग ------  आयुष्मान 09:55 तक तत्पश्चात सौभाग्य  

☸️ वार ------ सोमवार                                   

 ☸️मास ------- श्रवण मास

☸️चन्द्र राशि --- धनु 

☸️सूर्य राशि ----- सिंह 

☸️ऋतु  --------- वर्षा

☸️आयन ---------दक्षिणायन (उत्तर गोल )

☸️ संवत्सर  -------- पिंगल

☸️विक्रम संवत  --------2080

☸️शाके --------1945

☸️कलियुगाब्द -------5125

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:43

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:31

☸️दिनमान ------ 12:47

☸️रात्रिमान ---------- 11:13

☸️चन्द्रास्त 🌚--- (अगले दिन) रात्रि में 03:18

☸चन्द्रोदय🌙-- (अगले दिन) दोपहर 04:41

    🌷🌷लग्न सिंह  🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- सिंह -- 10:16°-- मघा 

चन्द्र -- धनु --26:49°-- उ०षाढा़

मंगल --- कन्या -- 06:05°-- उ०फाल्गुनी

बुध -- सिंह -- 26:49°--  उ०फाल्गुनी

गुरु -- मेष --- 21:18°-- भरणी 

शुक्र-- कर्क -- 19:00°-- आश्लेषा 

शनि-- कुम्भ --09:36°--शतभिषा 

राहु --मेष --02:03°-- अश्विनी  

केतु --- तुला 02:03°-- चित्रा 🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल (सुबह) 07:19 से 08:55 तक अशुभकारक 

यमकाल 10:31 से  12:07 तक अशुकारक 

गुलिक काल 13:43 से 15:19 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:42 से 12:33 तक

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

12+02+1 = 15 भागे 4 शेष 03 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 12+12+5= 29 भागे 7 शेष 01 कैलाशवासे ,, शुभकारक✅✅

✡️✡️दिशा शूल विचार✡️✡️                  

सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू यात्रा कर सकते हैं,, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती है। परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️  

सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,, ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है।🌿  

           🌿(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿  

🌿आज  द्वादशी तिथि है और द्वादशी तिथि में  पूतिका (पोय🍃) का सेवन वर्जित है क्योंकि,,, ऐसा करने से संतान का नाश होता है।🌿     

☸️ प्रदोष व्रत आज यानि सोमवार को  ☸️                                                                                                                                                                                         

🍀🙏 राशि फल 🍀🙏 

  मेष राशि>> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे।


वृष राशि>> ई, ऊ, ऐ, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। वैवाहिक जीवन का आनन्द लेने के पर्याप्त मौक़े हैं आज आपके पास।


मिथुन राशि>> का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। 


कर्क राशि>> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। दफ़्तर में अपनी ग़लती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की ज़रूरत है। आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। यह दिन बेहतरीन दिनों में से एक हो सकता है। आज दिन में आप कई अच्छे प्लान भविष्य के लिए बना सकते हैं लेकिन शाम के वक्त किसी दूर के रिश्तेदार के घर में आ जाने के कारण आपके सारे प्लान धरे के धरे रह सकते हैं। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है।


सिंह राशि>> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ग़ौर से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है।  यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा।  ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।


कन्या राशि>> टो, पा, पी, पू, ष, ड, ठ, पे, पो 

रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा।  आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।


तुला राशि>> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

सेहत अच्छी रहेगी। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।


वृश्चिक राशि>> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।


धनु राशि>> ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीज़ों को ख़ुद को क़ाबू न करने दें। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियाँ आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं और त्वचा से जु‌ड़ी समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।


मकर राशि>> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत ख़ुशी देगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए।  दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 


कुम्भ राशि>> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

ज़िंदगी की ओर उदास नज़रिया रखने से बचें। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं।  बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।


मीन राशि>> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201📞



डेस्क

No comments