Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आटा चक्की की दुकान में आग लगने से छः बोरी खली जली

 


रेवती (बलिया) नगर के गुदरी बाजार दत्तहा त्रिमुहानी के समीप स्थित विसुन केशरी की आटा चक्की की दुकान में अज्ञात कारणों से लगीं आग से छः बोरी सरसों की खली जल गई। समय रहते परिवार के लोगों को जानकारी होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विसुन केशरी की आटा चक्की व तेल निकालने की दुकान है। दुकान के पीछे सटे घर में परिवार के लोग रहते हैं। गुरुवार की सुबह पांच बजे विसुन जी के लड़के जय प्रकाश जैसे ही जगा। घर में जलने की गंध से घबराकर परिजनों को जगाया। दुकान मे देखा तो खली की बोरी में आग पकड़ लिया था। आनन फानन में परिवार के लोगों ने पानी डाल कर आग को नियंत्रित किया। दरवाजे के समीप सिलेंडर रखा हुआ था। समय से आग पर नियंत्रण पाने के चलते बड़ा हादसा टल गया।


पुनीत केशरी

No comments