Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जनपद में मिलेटस(बाजरा) पुनरोद्धार कार्यक्रम-रोड शो को सांसद ने दिखाई हरी झंडी




*सांसद ने जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज के उपयोग की दी सलाह*


बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कृषि विभाग,बलिया द्वारा आयोजित बाजरा पुनरोद्धार कार्यक्रम-रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत सरकार के प्रयासों से मोटे अनाजों में बाजरे के उपयोग से स्वास्थ्य संबंधी लाभ देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित किया गया। जनपद के लोगों को बाजरे की उपयोगिता संबंधी जागरूकता के लिए यह रैली निकाली गई।


सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित और रैली को संबोधित करते हुए जनपदवासियों से अपील किया कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज का सेवन बहुत जरूरी है। स्वस्थ जीवन ही स्वस्थ देश बनाता है। स्वस्थ देश ही सबल देश बनाता है।सबल देश ही समृद्ध देश का निर्माण करता है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को अधिक मात्रा में मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। भारत ही मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेगा। पूरे देश में मोटे अनाजों की खेती में बलिया अग्रणी जिला है। बलिया हमेशा से देश का नेतृत्व करता आया है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार,उप कृषि निदेशक मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


By- Dhiraj Singh

No comments