Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिन प्रतिदिन बढ़ती कडा़के की ठंड़ से गरीबों में वितरण किया गया कंबल

     



मनियर, बलिया। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मनियर उत्तर टोला निवासी स्वर्गीय शिवजी सिंह, स्वर्गीय राधेश्याम सिंह एवं स्वर्गीय राम जन्म सिंह के स्मृति में दीन,हीन, गरीबों में कंबल का वितरण का कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित राधेश्याम सिह मैरिज हाल में बुधवार को रखा गया ।बतौर मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह प्रिंस के नेतृत्व में स्वर्गीय राधेश्याम सिंह एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय पनवर्ता देवी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गरीबों में कंबल वितरण हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश सिंह प्रिंस ने कहा कि गरीबों की सेवा जब से हम लोग कर रहे हैं तब से हमारी प्रगति दिन प्रति दिन  हो रही है। 





हम लोग अपने पुर्वजो के  स्मरण में प्रतिवर्ष 1 जनवरी को कंबल का वितरण करते हैं लेकिन किसी विशेष परिस्थितियों के कारण इस वर्ष हम लोग 3 जनवरी को कंबल का वितरण कर रहे हैं। बताते चलें कि स्वर्गीय शिवजी सिंह, स्वर्गीय राधेश्याम सिंह एवं स्वर्गीय राम जन्म सिंह एक सन्यासी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे ।आज उनके आशीर्वाद से उनके वंशज दिन प्रतिदिन फली फूलित हो रहे हैं ।स्वर्गीय राधेश्याम सिंह के पुत्र हरे राम सिंह इस समय पश्चिम बंगाल के जमुरिया विधानसभा से त्रिमूल कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत मजदूर नेता से किया था और अपनी लोकप्रियता के चलते वह विधायक बने। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत मनियर के विनय कुमार सिंह मिंटू, रणवीर सिंह मुक्कू, सभासद गण अभिमन्यु बागी, छोटक राजभर, जय राम राम , बृजेश वर्मा ,राजकुमार गाटर, लक्ष्मण पटेल सहित आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु बागी एवं अध्यक्षता राघव राम सिंह ने किया।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments