Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले हो सीटों का बंटवारा: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

 



बलिया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस की है। यात्रा से पूर्व सभी सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा हो जाए, जिस सीट पर जो लड़ेगा वह पार्टी यात्रा को मजबूती देगी। 

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर से अफजाल अंसारी चुनाव लड़ेंगे। अभी सीट तय नहीं हुआ है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे दल को कुर्सी जाने का डर जब होता है तभी वह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है। आरोप लगाया कि भाजपा प्रधानों व चेयरमैन के पैसों से विकसित भारत कार्यक्रम करवा वाह-वाही लूट रही  है। प्रदेश में दिन प्रतिदिन कर्ज बढ़ता जा रहा है। करोड़ों अरबों रुपया इन्वेस्ट का सपना दिखाया, आज किसी भी जिले में कोई कम्पनी आने को तैयार नहीं है। कहा कि सपा शासन में बनाई गई पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कारण आज मौसम खराब होने के वावजूद समय से पहले आप लोगों के बीच पहुंचा हूं। सपा शासन का ही काम आज दिख रहा है।



By-Dhiraj Singh

No comments