Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरकार के योजनाओं का लाभ किसको और कैसे मिलेगा बताया

 


हल्दी।सरकार के योजनाओं का लाभ किसको और कैसे मिलेगा,इसको लेकर जानकारों ने विधिवत जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान बुधवार को विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत पिन्डारी में दी गई।आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पं राज नारायण तिवारी व  विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष दुबहर बृजेश दुबे रिन्कू रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुदामा यादव ने पुष्प माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पं राज नारायण तिवारी ने कहा कि सभी योजनाएं आपके द्वार पर आया है इसका अधिक से अधिक लाभ उठावें। केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को भारत की जनता के हर घर तक के लाभार्थियों तक पहुंच जाए। इस योजना से कोई वंचित नहीं रहे। इसलिए इस संकल्प यात्रा के दौरान संबंधित सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। जिससे मौके पर ही लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो सके। सुधीर पान्डेय ने सरकार उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज पांच सौ साल की कुर्बानी का नतीजा है की आज 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम पधारेंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, अनिल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार,एडीओ एजी अमित सिंह विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर परमेश्वर यादव,ओमप्रकाश, नागेन्द्र सिंह कल्टू,पान्डेय, जितेन्द्र यादव जीतू, शशांक पान्डेय, रत्नेश पान्डेय सचिव दिनेश सिंह,रवि यादव, अनिन्द्र मौर्या आदि रहे। सुदामा यादव व  संचालन पिन्टू यादव ने किया।



हल्दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा दौरान स्वालस्थ्य विभाग द्वारा मौके पर कैंप लगाया गया। वहीं कृषि विभाग द्वारा उन्नतशील बीजों का भी कैंप लगाया गया। समाज कल्याण विभाग का भी कैंप लगा था। वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी कैंप लगाया गया था। आंगनबाड़ी केन्द्रो का कैंप, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग आदि की भी प्रदर्शनी मौके पर लगाया गया।



रिपोर्ट एस के द्विवेदी

No comments