Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गड़वार पुलिस का महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम,' चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो' चलाया अभियान



गड़वार(बलिया) रमुना सिंह इण्टर कालेज,चिलकहर में प्रभारी निरीक्षक गड़वार संजय शुक्ल ने छात्राओं से वर्तमान माहौल के सम्बन्ध में फ़ीडबैक लिया। और महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम, 'चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो ' अभियान चलाया।साथ ही छात्राओं से पूछा कि विद्यालय आते जाते समय किसी भी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो नि:संदेह बतावे उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा।और हूंटिग व छींटाकशी करने वाले के विरुद्ध आवश्यक सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।छात्राओं द्वारा पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि वो इस समय निर्भय होकर विद्यालय जाती हैं।शोहदों व हूटिंग करने वाले अराजक तत्त्वों का अब आतंक नहीं है। 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले चिलकहर में एक कांड की वजह से लोगों में डर व्याप्त हो गया था।तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल द्वारा गड़वार थाने के प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उनके नेतृत्व में पुलिस ज्यादा सक्रिय हो गई।शोहदों ,अपराधियों पर लगातार कार्यवाई से व ग्रामीणों से आपसी संवाद से माहौल पूरी तरह से शांत हो गया।छात्राएं अब बेखौफ होकर विद्यालय जाती हैं।

वहीं इस अवसर पर  गड़वार प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला द्वारा छात्राओं  को उनके अधिकारों व कर्त्तव्यों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। उन्हें महिला अपराधों,साइबर क्राइम,आत्म सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि एक सशक्त महिला समाज के विकास में अहम भूमिका निभाती है। आज की महिलाओं का जागरूक व आत्म निर्भर होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वह अपने हितों के साथ-साथ अन्य महिलाओं की और बच्चों की सुरक्षा भी कर सके। बताया गया कि वह अपरिचित नम्बर से बचकर रहे और अपरिचित वीडियो काल को कभी रिसीव ना करें। सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न टोल फ्री नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।टीम द्वारा महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़,भेदभाव या यौन उत्पीड़न को चुपचाप ना सहने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही छात्राओं को सीयूजी नंबर भी प्रभारी निरीक्षक द्वारा दिया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य लल्लन सिंह,प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments