Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गैस गीजर लीक-दम घुटने से बाथरूम में युवक की मौत

 


चितबड़ागांव बलिया। पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह के 32 वर्षीय पुत्र बलराम सिंह जो नोएडा में मैनेजर के पद पर तैनात था 26 जनवरी शुक्रवार को नहाते समय गैस गीजर लीक हो जाने से अचेत होकर गिर पड़ा। संज्ञान में आने पर बलराम सिंह को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बलराम सिंह 32 वर्ष पुत्र पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और दिल्ली में किराए की मकान में चार साथियों के साथ रहता था। बलराम सिंह विगत 5 वर्षों से नोएडा में मैनेजर के पद पर एक कंपनी में तैनात था। 26 जनवरी शुक्रवार को साथियों के नहा लेने के बाद बाथरूम में नहाने के लिए गया लेकिन गैस गीजर लीक हो जाने से गैस सांस लेते वक्त अंदर चली गई और दम घुटने से अचेत होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर साथी बाथरूम खोल कर बेहोश पड़े बलराम को तत्काल अस्पताल ले गए यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फोन से जैसे ही घटना की सूचना बलराम सिंह के बड़े भाई राजू सिंह को मिली की परिजनों में आकर मच गया। शनिवार 6:00 बजे के लगभग बलराम सिंह के अमृत उत्सव को दिल्ली हॉस्पिटल से घर लाया गया। लाश देखकर बलराम की मां जयंती देवी बेहोश हो गई और पूरे परिजनों में करुण क्रंदन मच गया बलराम सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। 



रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments