Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुल्हें को महिलाओं ने पहनाया जूते की माला और करदी जमकर पिटाई, जानें पूरा मामला

 


छत्तीसगढ़ : दुल्हें को महिलाओं ने पहनाया जूते की माला और करदी जमकर पिटाई, जानें पूरा मामला। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की दुल्हन के घर वालों ने जूते की माला पहनाकर जमकर पिटाई कर दी।

दूल्हे के पिटाई देखकर बाराती मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, गुजरात से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ युवक कोरबा बारात आया था। बताया जा रहा है कि दूल्हा दादूराम गुजरात में खुद को असिस्टेंट मैनेजर बता कर कोरबा में फर्जी कर रहा था। जब इस बात की जानकारी दुल्हन पक्ष को हुई तो सात फेरों से पहले दूल्हे को जूतों की माला पहनाकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है। बस्ती के लोग काफी संख्या में थाने पहुंच गए और दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

पहले से शादी शुदा था दूल्हा

आपको बता दें कि दूल्हा पहले से ही शादीशुदा था। तभी सात फेरों से पहले दूल्हे के पहली पत्नी ने दुल्हन के घर वालों को फोटो और वीडियो को भेजकर उनकी सच्चाई बताई। तब जाकर दूल्हन के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई। इधर दूल्हे की इस बात से दुल्हन पक्ष और पूरे गांंव में आक्रोश है। शादी होने ही वाली थी कि मामले का खुलासा हो गया।

दूल्हे की पिटाई की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दूल्हा को थाने लेकर गया। इसके बाद बस्ती के लोग काफी संख्या में दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाना पहुंच गए।



डेस्क 

No comments