Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गायत्री महामंत्र के जप करने से बड़े से बड़े पापों से मुक्ति मिल जाती है : श्रीमान सिंह

 




गड़वार (बलिया) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया द्वारा स्थानीय कस्बा के चित्रा विहार सती माता स्थान पोखरा पर चल रहे चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिवस विश्व कल्याण के लिए गायत्री महामंत्र,महामृत्युन्जय मंत्र एवं अनेक वैदिक मंत्रों के द्वारा विधि विधान से आहुति दी गई।वहीं यज्ञ स्थल पर ही शाम को चल रहे पावन प्रज्ञा पुराण कथा के दौरान  शांतिकुंज से पधारे उच्च कोटि के साधक श्रीमान सिंह ने श्रोताओं को बताया कि अगर हमें अपनी खोई हुई विरासत को वापस पाना है तो हमें यज्ञ और संस्कार परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। गायत्री महामंत्र में तीन वेदों का सार है जिसका जप करने से बड़े से बड़े पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ भगवान को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा माध्यम है। गायत्री परिवार इसे घर-घर तक पहुंचाने के अभियान में लगा हुआ है। इसके लिए गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ एवं अनेक अभियान चलाए जा रहे हैं।वहीं यज्ञ में दीक्षा, पुंसवन,विद्यारंभ, नामकरण एवं विभिन्न संस्कार कराए गए। कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव ने किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments