Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

घराती बराती के बीच वाद विवाद में हुई मारपीट में दो घायल

 


रेवती (बलिया) क्षेत्र के छपरासारिव ग्राम पंचायत के रखहा गांव में गुरुवार की रात घराती बराती के बीच वाद विवाद के दौरान हुई मारपीट में टैंट का कार्य देख रहे दो मजदूर घायल हो गए। 

रखहा गांव निवासी हरिशंकर यादव की लड़की की शादी थी। सुरहिया गांव से बारात आई थी। द्वाराचार के पश्चात किसी बात को लेकर घराती व बाराती में वाद विवाद हो गया। हाथा पाई व मारपीट से आक्रोशित बारात पक्ष के युवकों ने टेन्ट संचालक राजू यादव के जनरेटर की रखवाली के लिए खटिया पर सोए मजदूर अनिश यादव व रूदल यादव को लाठी डंडा से पिटाई कर दी। जिसके चलते अनिश के बांह व रूदल के सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों घायल हो गए। रात में दोनों का गांव में ही प्राईवेट चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। इस संबंध में अनिश यादव द्वारा शुक्रवार को दिन में रेवती पुलिस को बारात पक्ष के एक नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments