Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नही रहे संपूर्णानंद इ.का.के पूर्व प्रधानाचार्य वशिष्ठ नारायण शर्मा, शोक की लहर




रतसर (बलिया) संपूर्णानंद इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य वशिष्ठ नारायण शर्मा  (78) का शुक्रवार की देर रात ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को महाबीर घाट, बलिया में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आलोक पाण्डेय ने दी। उनके निधन पर संपूर्णानंद इण्टर कालेज में शनिवार को शोकसभा हुई। दो मिनट मौन रहकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। शोक सभा में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय, नथुनी सिंह,ऋषिदेव तिवारी,कृपाशंकर सिंह,गोरख यादव, राजेन्द्र सिंह, शमशेर सिंह,विजय गुप्ता, टुनटुन उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments