Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक मौत




चितबड़ागांव, बलिया :- चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बलिया बक्सर मार्ग पर चांद नाला पुल के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते उस युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 7:30 बजे की बताई जा रही है। खून से लतपथ युवक की पहचान उसकी पैकेट में रखे मोबाइल से बात करने पर चला। युवक की पहचान महेंद्रा राम पुत्र धोधा राम ग्राम सभा पिपरा कला नरही थाना क्षेत्र के रूप में हुआ। महेंद्र राम की शादी 5 वर्ष पूर्व बलिया जिले के ही नसीराबाद में अनीता से हुआ था। चार भाइयों में सबसे छोटा महेंद्र राम ही घर में इकलौता कमाने वाला था जो लुधियाना में रहकर पूरे घर को चलाता था। पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना को सुनकर महेंद्र लुधियाना से 5 दिन पूर्व ही अपने गाँव आया था। महेंद्र अपने ससुराल नसीराबाद से अपने साले की नई दोपहिया गाड़ी को लेकर अपने गाँव पिपरा कला के लिए निकले थे कि बीच रास्ते में ही चांद नाला पुल के पास अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते महेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घर वालों को जैसे ही यह सूचना मिली कि महेंद्र के साथ दुर्घटना हो गई है तो घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची चितबड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 



रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments