Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ मना बकरीद का त्यौहार

 


रेवती (बलिया) सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच नगर क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार मनाया गया। नगर से सटे दह उस पार पुराने तथा परसिया में बने नये ईदगाह सहित थाना से सटे मस्जिद पर बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने सुबह बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं ने भी मुस्लिम बंधुओं को बकरीद पर्व की मुबारकबाद दी। क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांवों मूनछपरा, रामपुर, गायघाट, कोलेन पांडेय के टोला में शान्ति व सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी भी सक्रिय रहीं।


पुनीत केशरी

No comments