Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाबू मैनेजर सिंह के नाम पर होगा कृषि विज्ञान केंद्र

 


बलिया: जिले के सोहांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र अब द्वाबा लोकप्रिय विधायक रहे जननायक बाबू मैनेजर सिंह के नाम से जाना जाएगा। जी हां शासन ने पत्र जारी कर कृषि विज्ञान केन्द्र सोहांव का नाम जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह कृषि विज्ञान केंद्र करने का आदेश दिया है। जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि शासन ने द्वाबा के मालवीय के नाम से प्रसिद्ध मेरे मामा मैनेजर सिंह के नाम पर कृषि विज्ञान केंद्र का नामकरण करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है। अपने विचारों व सिद्धांतों की वजह पूर्व विधायक मैनेजर सिंह द्वाबा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लोकप्रिय थे। वह एक उच्च कोटि के राजनीतिक व्यक्ति थे। विधायक रहते हुए उन्होंने कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की थी जहां से आज भी हजारों लोग शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि यह कृषि विज्ञान केंद्र 1989 में स्थापित हुआ था और तबसे आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के अंतर्गत संचालित होता है। शासन से इसका नाम परिवर्तित कर मैनेजर सिंह के नाम से करने का अनुरोध किया गया था जिसे सम्यक विचारोपरांत कर दिया गया है।



By- Dhiraj Singh

No comments