Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हमें एक दूसरे के साथ समरसता का व्यवहार रखना चाहिए : प्रांत प्रचारक




दुबहर, बलिया । क्षेत्र के ग्राम सभा किशुनीपुर तिवारी टोला स्थित गोल्डन स्कूल के खेल के मैदान में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुबहर खंड द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश भाई साहब तथा ग्राम प्रधान विनोद पासवान, पूर्व मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने डॉक्टर केशव राव बलिराम हैडगेवार, एम एस गोलवलकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया गया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम सभा जनाड़ी के प्रधान विनोद पासवान ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदुओं का एक विशेष ऊर्जा के साथ उत्सव का पर्व है। इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत भी होती है। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि हमें एक दूसरे के साथ समरसता का भाव रखना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन के 6 प्रमुख उत्सव में एक उत्सव मकर संक्रांति का है और यह पर्व दान पुण्य का माना जाता है। कहा कि हमें सभी को अपने समान समझना चाहिए क्योंकि सृष्टि में सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान है और उनमें एक ही चैतन्य विद्यमान है, इस बात को हृदय से स्वीकार कर लेना चाहिए। यदि देखा जाए तो पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि राय, चंद्रप्रकाश पाठक, घनश्याम पांडे,प्रमोद तिवारी,खंड संचालक रणजीत जी,दीपक तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद जी, कार्यवाह सुशील जी, खंड संपर्क प्रमुख पप्पू जी, जिला सह सेवा प्रमुख अनूप जी आदि लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट त्रयंबक पाण्डेय गांधी

No comments