शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों का लगा रहा तांता
रेवती (बलिया)। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी बाजार पोखरा, मठिया बाजार स्थित चंद्रमौली महादेव, उत्तर टोला मां दुर्गा स्थान, बुढ़वा शिव मंदिर, महादेव स्थान,मौनी बाबा के स्थान आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। महादेव स्थान पर केसरवानी वैश्य समाज के अशोक केशरी, पप्पू केशरी आदि के सौजन्य से अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति पर भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन व प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण शिव मंदिरों पर पुलिस तैनात रही।
पुनीत केशरी
No comments