Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दूसरी बार गड़वार मंडल अध्यक्ष बनने पर उमेश सिंह को पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने किया सम्मानित

 






रतसर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार उमेश सिंह को गड़वार मंडल के अध्यक्ष चुने जाने पर शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत स्थित एक निजी मैरेज हाल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने पारंपरिक रूप से माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के युवा नेतृत्व के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि इसी सोच के तहत फेफना विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष पदों पर ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि भाजपा ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास करते हुए  पुनः दुसरी बार मंडल अध्यक्ष पद देकर सम्मान बढ़ाया है। इस पर मैं पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। साथ ही 2027 के चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ लगकर भाजपा की सरकार बनाने में अथक प्रयास करूंगा। इसके पूर्व पं० दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर उपेन्द्र पाण्डेय, बृजनाथ सिंह,भोला अंसारी,अजय सिंह,मनोज सिंह, प्रधान चन्दन राम, योगेश राय,राजेन्द्र तिवारी,विजय गुप्ता,धनसेर वर्मा,सच्चितानंद सिंह,सोनू सिंह,धनल राम, विनय सिंह,देवेन्द्र यादव,धर्मराज चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह एवं संचालन टुनटुन उपाध्याय ने किया।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments