Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पहले दोस्त के साथ बैठ कर पी फिर उतार दिया मौत के घाट

 



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेणुकापार के ग्राम पंचायत पनारी के टोला पलसो में दोस्त ने ही एक व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों से साथ बैठ शराब पी। फिर नशे में ही दोनों के बीच विवाद हो गया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को दफना दिया। दो दिन बाद घटना की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची। 

ओबरा नगर के पुराने थाने के समीप रहने वाला अनिल शुक्ला (50) नशे का आदी था। वह नशा करने अपने साथियों के साथ अक्सर पनारी जाया करता था और कई कई दिनों तक वहीं रुकता था। इसके लिए पनारी में ही गांव से बाहर गोविंद प्रजापति के खेत में पाही बना रखी थी। बताते हैं कि गत एक मई को वह अपने साथी चोपन रोड निवासी संजय जायसवाल के साथ वहां गया था। शराब पीने के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अनिल ने संजय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे चोट लगी तो बौखला कर संजय ने लाठी से अनिल के सिर पर प्रहार कर दिया। जोरदार प्रहार से अनिल जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। उसने पानी की मांग की तो संजय ने पानी पिलाया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संजय ने पास के जंगल में ही अनिल की लाश को दफना दिया। शनिवार को इसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव को दी तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है। समाचार दिए जाने तक शव को निकाला नहीं जा सका था। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकाला जाएगा।


Desk 

No comments