Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अहिल्याबाई होल्कर भारत की नारी शक्ति की प्रतीक : बेचन राम

 



➡️त्रिशताब्दी जयंती पर हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन



गड़वार (बलिया) अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान को लेकर स्थानीय ब्लाक सभागार के ड्वाकरा हाल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि बेचन राम ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें भारतीय संस्कृति का अमर प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने शासन को सेवा का माध्यम बनाया और बिना प्रचार के जनकल्याण में जीवन समर्पित किया। धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक एकता के लिए उनका योगदान आज भी प्रेरणादायक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने उस समय आक्रांताओं से लोहा लेकर अपने राज्य और जनता की रक्षा की थी। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर प्रधानमंत्री मोदी देश और जनता के हित में कार्य कर रहे है।वह केवल एक प्रशासक नही थीं, बल्कि एक आदर्श महिला थी। जिन्होंने धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में जनकल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उन्होंने कई मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया,जिनमें काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण एक ऐतिहासिक कार्य के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन गड़वार मंडल के संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उमेशचन्द्र सिंह, बीडीओ संजय श्रीवास्तव,अजय सिंह,पूनम दुबे, नंदलाल सिंह,ओम प्रकाश वर्मा,चंदन राम,दिवाकर तिवारी,सतीश उपाध्याय,हर्षित पटेल,राकेश गुप्ता, नरेन्द्र चौहान सहित ग्राम जनप्रतिनिधि और भाजपाई मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments