Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने चोरी के 49 सरिया टुकड़े और मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 



बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रसड़ा पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 49 सरिया के टुकड़े (लगभग 50 किलोग्राम) और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई।अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 28 जून 2025 को उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 240/2025 (धारा 303(2), 317(3), 324(3) बीएनएस) से संबंधित अभियुक्त सोनू कुमार राम (20) पुत्र लाल मोहर राम, निवासी गोपालपुर, थाना रसड़ा, को सांवरा हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 6 सूत के 12 और 4 सूत के 37 सरिया के टुकड़े (कुल 50 किलोग्राम) और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 60 BD 0664) बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना रसड़ा में विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे बलिया न्यायालय में पेश किया गया।


By- Dhiraj Singh

No comments