Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राहुल गांधी का 55वां जन्मदिन : राहुल गांधी दलितों,आदिवासियों और गरीबों की उठाते है आवाज : कन्हैया

 



गड़वार (बलिया) कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 55 वें जन्मदिन पर गुरुवार को स्थानीय ब्लाक के बाराबांध गांव स्थित डीपीएचएस स्कूल परिसर में कार्यकर्ताओं ने समारोह आयोजित किया। कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य कन्हैया पाण्डेय के नेतृत्व में केक काटा गया। राहुल गांधी के चित्र को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी गई साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर कन्हैया पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी दलितों,आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाते है। वे सड़क से लेकर सदन तक आमजन की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल का नेतृत्व युवाओं में नया जोश भर रहा है। फेफना विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिन्टू ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। उनका उद्देश्य राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हीराराम,ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार,जितेन्द्र पाण्डेय,रामचन्द्र यादव,अशोक श्रीवास्तव,जयमूरत चौहान,विनोद चौहान,अजय,कृपाशंकर,सुरेन्द्र,तसव्वुर,शिवशंकर आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments