चार बच्चों की माँ जेठ के बेटे के साथ हुई फरार
बलिया : चार बच्चों की माँ अपने जेठ के बेटे के साथ हुई फरार सास ससुर व चारों बच्चे परेशान विदेश कमाने गया पति भी अपने इस पत्नी के निर्णय से हो गया है परेशान।
घटना नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ विवाहिता अपने चार बच्चों व बूढ़े सास ससुर के साथ रह रही थीं। डेढ़ साल पूर्व खाड़ी के एक देश मे पति कमाने चला गया था। पति के न रहने पर अपने पड़ोसी जेठ के बेटे से विवाहिता की आंखें चार हो गई थी। गत मंगलवार को अपने जेठ के बेटे के साथ उक्त विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर फरार हो गई हैं। रिश्ते में जेठ का बेटा उक्त महिला से उम्र में 10 साल छोटा है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। घटना के बाबत सास ने थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
By- Dhiraj Singh


No comments